jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

MP Breking News : कोटवारों को मिली सौगात, शिवराज मामा ने बढ़ाया दोगुना मानदेय


गांव के गूगल हैं कोटवार- लाल परेड मैदान पर आयोजित कोटवार सम्मेलन में सीएम शिवराज ने कहा 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। लाल परेड मैदान पर आयोजित कोटवार सम्मेलन में सीएम शिवराज कोटवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने, सेवानिवृत्ति पर एक लाख रुपये राशि समेत कई घोषणाएं कीं।राजधानी में लाल परेड मैदान पर रविवार को कोटवार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। सीएम शिवराज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लाल परेड मैदान पर पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सीएम मंच से उतरे और पुष्पवर्षा कर कोटवारों का स्वागत किया।

गांव के गूगल हैं कोटवार

- Install Android App -

सीएम शिवराज ने मंच से कोटवारों का अभिनंदन करते हुए कहा कि ग्राम देवताओं जैसे होते हैं। जिस तरह ग्रामदेवता की पूजा के बिना कोई काम शुरू नहीं होताए उसी तरह कोटवारों की जानकारी के बिना गांवाों में कोई काम आगे नहीं बढ़ता। सीएम ने कोटवारों को गांव के गूगल की संज्ञा देते हुए कहा कि जिस तरह गूगल पर देश.विदेश की सारी जानकारी होती है, वैसे ही आप लोग चलते.फिरते गूगल हैं। गांव की सारी जानकारियां आप रखते हैं।

स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ

इस चुनावी मौसम में सीएम शिवराज ने कोटवारों पर भी सौगातों की बरसात की और कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं और इस परिवार का मुखिया होने के नाते हर वर्ग के सुख.दुख का ध्यान रखना मेरा धर्म है। सीएम मंच से यह घोषणा की कि सभी कोटवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। कोटवारों की वर्दी का रंग भी अब खाकी होगा। कोटवारों को सेवानिवृत्ति पर अब एक लाख रुपए धनराशि प्रदान की जाएगी। सीएम शिवराज ने कोटवारों की मानदेय राशि में भी दोगुना तक वृद्धि की घोषणा की।