jhankar
ब्रेकिंग
Big news harda: माचक नहर अज्ञात लोगों ने फोड़ी, पानी माचक नहर में छोड़ा। महत्वपूर्ण खबर: कृषि उपज मंडी हरदा में आयोजित किसान आंदोलन हेतु यातायात व्यवस्था एवं मार्ग निर्देश इंदौर में बदला मौसम, बारिश ने तोड़ी गर्मी की तपिश बुरहानपुर में कार्रवाई के दौरान बवाल, टीम पर हमला; 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी विदिशा : ग्राहक के साथ धोखा, LPG सिलेंडर से निकला पानी ग्वालियर में रिश्तों को किया तार-तार, बहन के घर पहुंचे भाई पर जानलेवा हमला इंदौर अपहरण कांड में सनसनी, कॉल रिकॉर्डिंग से बच्चों को नुकसान पहुंचाने की साजिश का खुलासा ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा के अभियान और जागरूकता से बची नागरिकों की जानें, हेलमेट-सीट बेल्ट बने रक्... वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, कैलिफोर्निया का युवक हिरासत में कोलंबिया में यात्री बस में आतंकियों ने किया धमाका, 13 की मौत, 38 घायल

 कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने नवदुर्गा उत्सव में मूर्ति निर्माण और विसर्जन के लिए निर्देश जारी किए

हरदा / कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान मूर्ति निर्माण और मूर्ति विर्सजन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ईको फ्रेन्डली मूर्ति निर्माण कराने अर्थात मूर्ति में कच्ची मिटटी का उपयोग करने के साथ साथ मूर्ति में प्राकृतिक रंगो का उपयोग करने तथा मूर्ति निर्माण में पीओपी का उपयोग नहीं करने के लिए मूर्ति निर्माताओं को प्रेरित किया जाए।

- Install Android App -

       कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देशित किया है कि मूर्तियों का विर्सजन प्राकृतिक जल स्त्रोतों नदी तालाब, इत्यादि में न करके नगर निगम, नगर पालिका अथवा नगर परिषद द्वारा चिन्हित किये गये निर्धारित स्थलों व कुण्डों में किया जावें एवं मूर्तियों के विर्सजन हेतु जहां झीलों, तालाबों का अभाव हो वहा नगर निगम ,नगर पालिका एवं नगर परिषद द्वारा चिन्हित कृत्रिम तालाब टंकियों में ही मूर्ति विसर्जन कराया जावें । विर्सजन के पश्चात ठोस अपशिष्ठों को निश्चित स्थान पर अपवाहित किया जाए।