jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

MP जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा नेताओं में हुई जमकर मारपीट, 8 पर एफआईआर दर्ज

निवाड़ी । आगामी चुनाव को देखते हुए प्रदेश के मुखिया CM शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा मतदाताओं से गांव गांव जाकर आशीर्वाद ले रही है। लेकिन रविवार को ओरछा में जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के दौरान भाजपा के नेताओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है ।

जो कि रविवार की सुबह से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और पूर्व जनपद अध्यक्ष के बीच यह मारपीट हुई है। इस मामले को लेकर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

- Install Android App -

वहीं इस पूरे मामले को लेकर निवाड़ी जिले के पंचायत अध्यक्ष सरोज राय ने बताया कि वह निवाड़ी में जान आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुई थीं उसके बाद बह ओरछा जा रही थीं तभी यूपी के गाड़ी चालक सोनू यादव और रमेश खंगार उन्हें अपनी गाड़ी से रास्ते में बार-बार ओवरटेक कर रहे थे इसके बाद जब वह ओरछा में राम राजा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची तो वहां भी सोनू यादव ने उन्हें पीछे से धक्का दिया था। जब इसका सुरक्षा कर्मियों ने विरोध किया तो उनके साथ भी सोनू यादव ने गाली गलौज की।

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि सरोज राय की शिकायत पर चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है वहीं सोनू यादव की शिकायत पर सरोज राय के चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस तरह कुल आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है वहीं इस पूरे मामले में सोनू यादव पक्ष से भी पुलिस थाने में आवेदन दिया गया है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की अभी जांच कर रही है।