jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

_40 कलाकारों ने मिलकर बनाई भगवान श्री गणेश की कलाकृति, जो विश्व की प्रथम सबसे अनूठी कलाकृति है._

श्री गणेश चतुर्थी पर वसुधैव कुटुंबकम (सतीश गुर्जर टीम) ने फिर रचा विश्व कीर्तिमान

- Install Android App -

हरदा। अपनी कला से अपने जिले का नाम रोशन करने वाली वसुधैव कुटुंबकम (सतीश गुर्जर टीम) ने एक बार फिर श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर 40 कलाकारों के साथ भगवान श्री गणेश की 7000 वर्ग फीट में एल. बी. एस.(LBS Harda) कॉलेज हरदा में पत्थरों से विशाल कलाकृति बनाई है। जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

टीम के संस्थापक कलाकार सतीश गुर्जर ने बताया कि माँ नर्मदा के पत्थरों से 40 कलाकारों की टीम ने इस कलाकृति को 36 घंटे की कड़ी मेहनत से 3 दिन में बनाया है। इस कलाकृति में खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक संस्था, बी. बी. ऑटो मोबाइल हरदा एवं एल.बी.एस. कॉलेज हरदा का विशेष सहयोग रहा।
कॉलेज के संचालक श्री राजीव खरे ने कहा, “प्रकृति ईश्वर का प्रकट रूप है, कला मनुष्य का।” इसी को चरितार्थ करते हुए टीम ने इस कलाकृति को अपने आयाम तक पहुंचाया है। आप सभी इस कलाकृति व कला प्रदर्शनी को देखने के लिए 28 सितंबर तक सादर आंमत्रित है।आपको बता दें कि सतीश गुर्जर टीम अभी तक अपनी विभिन्न कलाकृतियों से 10 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देश व दुनिया में अपनी अभिन्न पहचान बना चुकी है। जिसमें जीन्स आर्ट, ग्रेन आर्ट, स्टोन आर्ट, ह्यूमन आर्ट, वॉल आर्ट, फायर आर्ट आदि शामिल है।