jhankar
ब्रेकिंग
जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,... उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: स्टाम्प वेंडर के वारिस लौटाएंगे 2.87 लाख रुपये, समय पर भुगतान नहीं करने... सतवास में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, रवि मातवा (देवास) की बैलजोड़ी रही प्रथम राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन

MP न्यूज: संतान प्राप्ति के चक्कर में तांत्रिक बाबा के जाल में फंसी महिला, 10 दिन तक दुष्कर्म के बाद छूटी तो थाने पहुंची

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर| हर महिला की मां बनने की इच्छा होती है मगर किसी कारणवश वह मां नही बन पाती है तो तमाम तरह के उपाय करती है। कुछ समझदार होते है जो डाक्टरी परामर्श लेते है और संतान की प्राप्ति करते हैं और ढोंगी बाबाओ के चक्कर में अपना पैसा गंवाते हैं। कई बार इस तरह के मामले में महिलाओ का शारीरिक शोषण भी हाता हैं ऐसा ही एक मामला शहर की अशोक कॉलोनी थाटीपुर की रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला के साथ हुआ जो संतान प्राप्ति की लालसा में एक ऐसे बाबा की जाल में फंस गई जिससे निकलना मुश्किल था। इस बाबा ने महिला का लगातार 10 दिन तक शारीरिक शोषणकिया फिर  उसे मुक्त किया। बाबा के चंगुल से छूटते ही महिला सीधे अपने पति के पास और फिर दोनों पुलिस के पास पहुंचे।

शादी को 5 साल हो गए हैं लेकिन संतान नहीं
शिकायतकर्ता महिला ने थाटीपुर पुलिस को बताया कि उसका पति प्राइवेट जॉब करता है। शादी को 5 साल हो गए हैं लेकिन कोई संतान नहीं है। इसके कारण डॉक्टर के अलावा जिसने जो बताया वह करने लग गई थी। इसी प्रक्रिया में शीलू त्रिपाठी नाम का एक बाबा उसके संपर्क में आया। उसने दंपति को अपनी बातों से प्रभावित कर लिया और विश्वास दिलाया कि यदि उसके बताए उपाय किए जाएंगे तो संतान प्राप्त होगी। पति पत्नी दोनों बाबा की हर बात मानने लगे। बाबा ने पहले उन्हें अपने घर से अलग किया। किराए के घर में रहने के लिए कहा। 1 महीने तक रोज उनके घर आता रहा।

- Install Android App -

विवाहित महिला का कहना है कि दिनांक 13 सितंबर को संतान प्राप्ति का अंतिम उपाय बता कर उसे ग्वालियर से दिल्ली ले गया। यहां पर उसके साथ संबंध बनाए। फिर राजस्थान ले गया और फिजिकल रिलेशन बनाए। वापस दिल्ली लेकर आया और फिर से फिजिकल रिलेशन बनाए। यह सब कुछ 10 दिन तक चलता रहा। महिला का कहना है कि वह सही और गलत समझ पाने की स्थिति में नहीं थी लेकिन 10 दिन बाद सब कुछ समझ में आने लगा। उसने बड़ी मुश्किल से बाबा से मुक्ति मांगी। बाबा को विश्वास था कि महिला मुक्त होने के बाद भी उसके आदेशों का पालन करती रहेगी इसलिए बाबा ने उसे दिल्ली में मुक्त कर दिया।

महिला सीधे दिल्ली से ग्वालियर आई। यहां पर उसके पति ने गुमशुदगी दर्ज कर दी थी। दोनों सीधे पुलिस के पास आए और सारी बात बताई। पुलिस ने बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।