jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित हंडिया : हंडिया थाने में शांति समिति की बैठक: होली व रमजान को लेकर अहम निर्णय,,, हरदा : होलिका दहन के दौरान करे उपाय होगा जीवन की परेशानियो का समाधान इजराइल का 'ब्रह्मास्त्र': आयरन बीम ने युद्ध के मैदान में पहली बार दिखाया दम, लेजर की शक्ति से हिजबुल... हरदा : ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, सुरक्षित निकले लोग महाकाल वन में शिव-पार्वती और भूत-पिशाचों संग होली; शिप्रा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हंडिया : डोल ग्यारस पर निकला माता यशोदा का डोल, पूजन कर महिलाओं ने भरी गोद

हंडिया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक नगरी में श्री राम जानकी मंदिर से माता यशोदा का विमान डोल ग्यारस पर भजन कीर्तन व विद्युत साज-सज्जा के साथ भव्य रूप से पूरे नगर में भ्रमण करते हुए।

मां नर्मदा के प्राचीन पवित्र सड़क घाट पर पहुंचा जहां पंडित श्री लक्ष्मण तिवारी द्वारा मां यशोदा का जलवा पूजन कराया गया एवं आरती कर वापसी के दौरान घरों घर महिलाओं ने विमान में विराजमान मां यशोदा की चावल बादाम खारक मेवे आदि से गोद भरी एवं पूजन आरती कर सुख समृद्धि की कामना की।

- Install Android App -

पंडित श्री तिवारी ने बताया कि आज की एकादशी को और भी कई नामों से जाना जाता है,जैसे जलझूलनी एकादशी,परिवर्तनीय एकादशी पदमा एकादशी जैसे कई नामों से भी जाना जाता है।

,श्री तिवारी ने कहा कि पुराण के अनुसार आज भगवान विष्णु अपनी शयन सैया पर करवट बदलते हैं,आज के दिन झूला झुलाकर जल देकर बाल कृष्ण की पूजा करते हैं। इसी कारण इसे जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है। डोल ग्यारस के पवित्र पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा सुरक्षा और सहायता के लिए डोल के साथ पूरे रास्ते और मां नर्मदा के प्रमुख तटों पर पुलिस वल मौजूद रहा।