jhankar
ब्रेकिंग
केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,... उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: स्टाम्प वेंडर के वारिस लौटाएंगे 2.87 लाख रुपये, समय पर भुगतान नहीं करने... सतवास में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, रवि मातवा (देवास) की बैलजोड़ी रही प्रथम राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, सुरक्षित निकले लोग

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के डबरा जिले में नेशनल हाईवे-44 पर एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर राहगीरों की रूह कांप गई। बझेरा से कल्याणी तिराहे के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मारी और उसे रोकने के बजाय करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर रगड़ते हुए घसीटा। इस दौरान कार में सवार चार लोग अपनी जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन सनकी ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी।

वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक के अगले हिस्से में फंसी कार तेज आवाज के साथ सड़क पर घिसट रही है। ट्रक से निकलती चिंगारियां और कार सवारों की चीखें किसी डरावनी फिल्म के सीन जैसी लग रही थीं। हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और ग्रामीणों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ड्राइवर ने रफ्तार और बढ़ा दी।

- Install Android App -

खेत में कार पलटाकर ड्राइवर फरार काफी दूर तक कार को घसीटने के बाद, ड्राइवर ने कल्याणी तिराहे के पास कार को एक खेत में पलटा दिया और ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे के बावजूद कार में सवार सभी चार लोग सुरक्षित हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।

सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना ने नेशनल हाईवे पर सुरक्षा और पेट्रोलिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर कार किसी डिवाइडर या बड़े वाहन से टकरा जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।