jhankar
ब्रेकिंग
आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती

Harda News : ‘‘विकास रथ’’ में फिल्म देखकर ग्रामीण ले रहे हैं विकास कार्यों की जानकारी


हरदा :
 प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ जिले की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्याे की जानकारी ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से दे रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विकास रथ टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रून्दलाय, गुल्लास, सन्यासा, गोंदागांवकला, अहलवाड़ा, चारखेड़ा, बरकला, निमाचाखुर्द व खिड़की पहुँचा, जहाँ एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। इस दौरान ग्रामीणों को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ के तहत स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी सुश्री चेतना पाटिल ने बताया कि विकास रथ 27 सितम्बर को मनियाखेड़ी, सोहागपुर, सामरधा, धौलपुरकला, सौताड़ा, उन्द्राकच्छ, भादूगांव, टेमागांव व कपासी का भ्रमण कर ग्रामीणों को एलईडी के माध्यम से जिले के विकास कार्यों व शासन की योजनाओं की जानकारी देगा। विकास रथ 28 सितम्बर को ग्राम डोलरिया, नांदवा, सिरकम्बा, सोडलपुर, आलमपुर, दूधकच्छ, पानतलाई, छिदगांव तमोली व खमगांव का भ्रमण करेगा। विकास रथ 29 सितम्बर को जिले के ग्राम कासरनी, आमसागर, रहटगांव, नजरपुरा, झाड़बीड़ा, गाड़ामोड़ खुर्द, फुलड़ी, छीरपुरा व पाढरमाटी का भ्रमण करेगा।