jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

संत महर्षि दधीचि जयंती बगीचा बनाने का संकल्प लिया शिवसेना, पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने से नहीं बनेगा क्लीन और ग्रीन खंडवा – शिवसेना

खंडवा :  जिले में इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर थर्मल पावर जैसी बड़ी परियोजनाएं संचालित हो रही है। इन परियोजनाओं के लिए लाखों हैक्टेयर भूमि पर लगे फलदार वृक्षों के साथी अन्य पेड़ पौधों की भी बलि देना पड़ी थी। पर्यावरण संतुलित करने के लिए भाजपा की प्रदेश सरकार ने इसके लिए अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्य किया जिसके लिए करोड़ों रुपए फूंक दिए गए। सुरक्षा के अभाव में पौधे छायादार वृक्ष नहीं बन पाए और सूख गए। यही हाल नगरीय क्षेत्र का है। क्षेत्र में ब्रिटिशकाल के समय स्थापित महर्षि दधीचि पार्क बगीचों को नगर निगम ने पार्किंग स्थल में तब्दील कर दिया। उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि पुनः जीवित किया जाए तो क्लीन खंडवा-ग्रीन खंडवा की बात करने वाली नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटने का कार्य नगर निगम कर रही है। नगर निगम के इस कृत्य से क्षेत्र का पर्यावरण असंतुलित हो जाएगा क्योंकि पूर्व में ही बड़ी परियोजनाएं लगने से पर्यावरण को नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। अब वर्तमान में शहरी क्षेत्र में पुराने पेड़ों को जमीदोज किया जा रहा है जिसके कारण पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश है। यही हाल रहा तो शहर से पेड़ तो क्लीन हो जाएंगे मगर खंडवा ग्रीन नहीं पेड़ विहीन हो जाएगा। शिवसेना पेड़ों को काटने का विरोध करती है एवं शासन प्रशासन से यह मांग करती है कि वन विभाग की नीति के अनुसार 10 पेड़ लगाए उसके बाद ही पेड़ों पर कुलहारी चलाएं। श्री भावसार ने आगे कहा कि इसके लिए शीघ्र ही वन मंत्री को पत्र लिखकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा ताकि आने वाले समय में शहर में लगे अन्य पेड़ों पर कुल्हाड़ी न चल सके। इसके अलावा बॉम्बे बाजार स्थित पेड़ को जमींदोज करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जाएगी, क्योंकि शहरी क्षेत्रों में पेड़ कम ही बचे हैं और उन पर ही नगर निगम का अमला कहर ढा रहा है।