jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Big News : सिराली में अभिजीत शाह के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन, अर्द्धनग्न होकर पहुंचे तहसील कार्यालय, किसानो की भीड़ देखकर प्रशासन के उड़े होश, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी |

सिराली : टिमरनी विधानसभा क्षेत्र मे ख़राब हो चुकी फसलों का आचार सहिता लगने से पहले सर्वे करा कर 40 हजार रुपया प्रति हेक्टेयर की दर से सरकारी मुआवजा राशि देने की मांग मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह सहित उनके साथ पहुंचे किसानो ने रखी |

- Install Android App -

मंगलवार को अभिजीत शाह के नेतृत्व में आज हजारों की संख्या में किसान हाथो में खराब सोयाबीन की फसल लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान किसानो में जमकर आक्रोश देखा गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा तहसील कार्यलय के गेट लगा दिए थे। लेकिन किसानो ने अर्धनग्न होकर जंगी प्रदर्शन किया। हजारों की तादात में भीड़ देखकर प्रशासन के पसीने झूट गए। अभिजीत शाह ने कहा की शिवराज सिंह जी आपके द्वारा विपक्ष मे रहते हुए सोयाबीन और मक्के की फसल खराब हो जाने पर 40 हजार रुपया प्रति हेक्टेयर की मांग की गई थी क्यों की आप मध्य प्रदेश के मुखिया है | और इस वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण किसान साथियों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है बर्बाद हो चुकी है | फिर भी आज दिनांक तक किसी भी तरह का सर्वे शुरू नहीं हुआ है न ही कोई सरकारी आदेश जारी किए गए है। श्री शाह ने कहा की आपकी घोषणा को आधार मानते हुए आर बी सी 6-4 के तहत

40 हज़ार रुपया प्रति हेक्टर के हिसाब से किसानो के खातों में आचार सहिता लगने से पहले राहत राशि खातों मे जमा करवाई जाए। क्योंकि इस वर्ष सभी किसान बहुत ही गंभीर आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। साथ ही फसल खराब हो जाने के कारण इस वर्ष के कृषि सम्बंधित बिजली बिल भी माफ़ किए जाए किसानो की मांगे पूरी न करने पर उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम किया जाएगा जिस का ज़िम्मेदार हरदा जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार होगी उक्त आशय का ज्ञापन तहसील दार को दिया गया। । इस दौरान हजारों किसान मौजूद रहे।