jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Congress News : भाजपा – भगदड़ – जर्जर – पार्टी, BJP में दिग्गज उम्मीदवार नाउम्मीदवार है – कमलनाथ ने किया तंज

मध्यप्रदेश में आंतरिक असंतोष से भाजपा का संगठनात्मक ढाँचा भी अब चरमराकर जर्जर हो गया है, भाजपा भगदड़ जर्जर पार्टी बन गयी है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : राजनीतिक सियासत में बहुत उबाल आ रहा है विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चालू हो गया है। कांग्रेस द्वारा अभी मप्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नही की गई हैं। इसी को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो रही है। जहां भावी प्रत्याशियों के नाम पर फैसला हो सकता है।

कमलनाथ ने बीजेपी साधा निशाना –

- Install Android App -

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी उम्मीदवारों को लेकर निशाना साधते हुए चुटकी ली है और बीजेपी ने दिग्गज उम्मीदवारों को नाउम्मीदवार बता डाला। इसके साथ उन्होने बीजेपी को भगदड़ जर्जर पार्टी कहा है।

भाजपा भगदड़ जर्जर पार्टी कमलनाथ ने किया तंज –

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा असमंजस में पड़ गयी है। भाजपा ने अब तक जिन कथित दिग्गजों को जबरन प्रत्याशी बनाया है उन्हें उम्मीदवार नहीं बल्कि नाउम्मीदवार कहना उचित होगा। जन सत्ता को सौदा समझने वाली भाजपा अब स्वयं परेशान हैं। पहले तो भाजपा ने जनमत का अपमान किया। अब एक – एक प्रत्याशी और एक.- एक मत के लिए तरस रही है। जोड़.तोड़ से सरकार बनाने वाले स्वयं की अंदरूनी तोड़.फोड़ से परेशान हैं। चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का अनावश्यक दबाव देखकर भाजपा में कई क़द्दावर नेता तो निष्क्रिय होकर सामने से हटकर भागे.भागे फिर रहे हैं। कई नेतागण नये रास्ते तलाश चुके हैं या कई नये रास्ते तलाश रहे हैं। आंतरिक असंतोष से भाजपा का संगठनात्मक ढाँचा भी अब चरमराकर जर्जर हो गया है। मध्यप्रदेश में भाजपा भगदड़ जर्जर पार्टी बन गयी है।