jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

भागवत कथा में कृष्ण जन्म प्रसंग के साथ भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की जीवंत झांकी सजाई गई।

खेड़ापति भागवत समिति हरदा के द्वारा भगवा चौक (स्वं.पूनमचंद जोशी के मकान के पास ) आप, हम, सभी के सहयोग से आयोजित श्राद्ध पक्ष में पितरों को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को राजा बली, दुर्वासा ऋषि और राजा अम्बरीश, राम जन्म, राम चरित्र तथा कृष्ण जन्म के प्रसंग के साथ नंदोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की जीवंत झांकी भी सजाई गई।
कथा वाचक पंडित श्री विद्याधर उपाध्याय, द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का वाचन करते हुए कहा कि भगवान भक्तों के वश में हैं। भगवान हमेशा अपने भक्तों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर पाप, अनाचार बढ़ता है, तब-तब भगवान श्रीहरि धरा पर किसी न किसी रूप में अवतार लेकर भक्तों के संकट को हरते हैं। उन्होंने कहा कि जब कंस के पापों का घड़ा भर गया, तब भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लेकर कंस का अंत किया और लोगों को पापी राजा से मुक्ति दिलाई। कथा के दौरान अनेक भक्तिपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। जिनमें नंद घर जन्में कन्हैया…, कान्हा अब तो ले लो अवतार बृज में…, में तो नंद भवन में जाऊंगी…, यशोदा जायो ललना…, श्याम तेरी वंशी पुकारे राधा राम भजनों को सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो थिरकने को मजबूर हो गए। इस दौरान श्री उपाध्याय ने कहा कि

- Install Android App -

इंसान को मांगने से कुछ नहीं मिलता है, मिलता वही है जो परमात्मा चाहते हैं। लेकिन मनुष्य है कि दुख में ही भगवान को याद करता है सुख आने पर नही।
गज-ग्राह की कथा सुनाते हुए कहा कि अगर हम सुख में भी हम भजन पूजन करते रहे, तो दुःख आएगा ही नही।
और अभिमान नही होना चाहिए हमे विवेक से काम करना चहिए। इश्लिये सत्संग जरूरी है। समुद्र मंथन को समझते हुए कहा कि अगर घर परिवार समाज में मन मुटाव है तो कोई बड़ा उसे अपने ऊपर लेकर समाप्त करे। उन्होंने एकादशी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वभाव से जो दुखी है वो कभी सुखी नहीं हो सकता। जिस घर में अनीति से धन कमाया जाता है उस परिवार में कभी एकता नहीं रहती। वहां हमेशा बैर बना रहता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।