jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳 2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰 2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर  हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...

Burhanpur News : वाहन चेकिंग मे पिकअप से जब्‍त किए 14 लाख रुपय

Burhanpur : जिले में आचार संहिता लागू होने के साथ ही एसएसटी व एफएसटी दलों ने राज्य की सीमाओं पर सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार शाम दल ने शाहपुर फाटे पर जांच के दौरान पिकअप वाहन से 14 लाख रुपये नकदी पकड़ी हैं।

किराना व्यापारी सामान खरीदनेे आया था…

- Install Android App -

अधिकारियों के अनुसार यह राशि महाराष्ट्र राज्य के बुलढाणा जिले के संग्रामपुर निवासी गोविंदा आखरे की है। गोविंदा ने अधिकारियों को बताया कि वह किराना सामान खरीदने बुरहानपुर आ रहा था। सीएसपी गौरव पाटिल ने बताया कि एसएसटी दल का नेतृत्व कर रहे शैलेंद्र चौहान ने नकद राशि मिलने पर इसकी सूचना दी थी। फिलहाल रुपये जब्त कर कोषालय में जमा कराए हैं। जांच.पड़ताल में यदि उचित कारण पाया जाता है तो संबंधित को राशि लौटा दी जाएगी।

आचार संहिता लागू के बाद 50 हजार नकद तक ही परिवहन होे सकते…

ज्ञात हो कि आचार संहिता लागू होने के बाद 50 हजार रुपये से ज्यादा नकद राशि के परिवहन की अनुमति नहीं है। दरअसल चुनाव के दौरान मतदाताओं को धन से प्रभावित किए जाने की आशंका है। यही वजह है कि चुनाव आयोग ने ज्यादा नकद राशि पर प्रतिबंध लगाया है। इसके लिए महाराष्ट्र सीमा से लगे सभी मार्गों में निगरानी दलों को लगाया गया है।