jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

Harda News : कन्या छात्रावास में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

हरदा : पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास हरदा में शनिवार को विधिक साक्षरता व सहायता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सचिन भदकारिया उपस्थित रहे। श्री भदकारिया ने इस दौरान छात्राओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान मुफ्त विधिक सहायता के संबंध में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी ने छात्राओं को विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता को बताते हुए जीवन में योग व खेलकूद जैसी अन्य गतिविधियों को दैनिक जीवन में अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की निरीक्षक सुश्री नेहा आर्य द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अनुशासित जीवन अपनाने की सलाह छात्राओं को दी। इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई।