jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

Big news MP : ईरानी महिला हसीना को 2 किलों गांजे के साथ पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा , पुलिस को देख भागने का कर रही थी प्रयास

केके यदुवंशी  

सिवनी मालवा इटारसी। ईरानी महिला के पास से पुलिस को 2 किलो 300 ग्राम गांजा मिला।पुलिस ने महिला को रविवार को गिरफ्तार किया है।  इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई थाना इटारसी को सफलता मिली ।

थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि उक्त प्रभावी कार्यवाही के दौरान इरानी महिला को गिरफ्तार कर 32,000/- रुपये किमती का 02 किलो 130 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा विधिवत जप्त किया गया है। मुखबीर द्वारा प्राप्त सूचना मिली थी इटारसी की एक ईरानी महिला को अवैध मादक पदार्थ गांजा एक थैले में रखकर उसे खपाने की फिराक में बोरतलाई तिराह से बुढी माता मंदिर रोड पर भोले बाबा मंदिर के पास खड़ी है.।

- Install Android App -

उक्त प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी इटारसी द्वारा एक टीम का गठन किया गया जो पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचे जहा एक ईरानी महिला पुलिस को देखकर भागने लगी जिसे घेराबंदी कर बामुशकिल पकडा, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम हसीना बी पिता शौकत अली ईरानी उम्र 46 साल निवासी ईरानी डेरा पत्ती बाजार इटारसी की होना बताया, पकड़ी गयी ईरानी महिला के कब्जे से कुल अवैध मादक पदार्थ 02 किलो 130 ग्राम कीमती करीबन 32,000/- रुपये का विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष विधिवत पेश किया है।

उल्लेखनीय है कि थाना इटारसी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की अवैध तस्करी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते लगातार कार्यवाही पूर्व में भी की गयी है ।

तथा लगातार वरिष्ट अधिकारियों के आदेश के परिपालन में इस तरह की कार्यवाही की जायेगी। कार्रवाई में गौरवसिंह बुंदेला, उप निरीक्षक श्रद्धा राजपूत, अनिल ठाकुर, हरीश डिगरसे, आर. जयप्रकाश पाठे, भिक्कू यादव, गजेन्द्र , राजेश पवार, रविन्द्र उईके मनीष पूनम चौधरी की भूमिका रही है।