jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Indore News : बुर्के में नशीला पदार्थ छुपाकर ले जा रही महिला सहित 2 तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : इन शहर में क्राईम ब्राच विशेष रुप से सक्रिय है, कहीं कोई वारदात न हो जाए इस संदेह के आधार पर लगातार बस स्टेंड और रेल्वे स्टेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। चेकिंग के दौरान शहर की क्राइम ब्रांच ने तस्करों को गंगवाल बस स्टैंड से पकड़ा।

महिला सहित दो तस्कर पकड़ाए –

- Install Android App -

शहर की क्राइम ब्रांच ने गंगवाल बस स्टेंड से महिला तस्कर सहित 2 तस्करो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पाया कि आरोपी महिला बुर्के में ड्रग्स के पैकेट छिपाकर लाती थी। तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छत्रीपुरा थाने में उनसे पूछताछ की जा रही हैं, ताकि उनके पास से किन लोगो को यह नशीला पदार्थ का दिया जाता हैं। इस काले कारोबार में जुडे़ लोगो के नाम निकलकर बाहर आ सकते है।

DCP : अपराध निमिष अग्रवाल के मुताबिक आरोपी शहजाद कमरुद्दीन निवासी लाबरिया भेरू और ताहिरा शराफत शाह निवासी चंदन नगर है। पुलिस ने दोनों को गंगवाल बस स्टैंड के समीप से पकड़ा है। डीसीपी के मुताबिक ताहिरा बुर्के में ड्रग्स के पैकेट छुपा लाती थी | ताकि पुलिस उसकी चेकिंग न कर सके। पुलिस ने बताया कि शहजाद के विरुद्ध 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ में इंदौर और उज्जैन के कई पैडलर्स के नाम बताए हैं।