jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : व्यय प्रेक्षक श्री गांधी ने कलेक्टर श्री गर्ग से भेंट की, हंडिया जांच चौकी का किया निरीक्षण, और स्थैतिक निगरानी दल से की चर्चा

\हरदा : भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री एन. संजय गांधी को भारत निर्वाचन आयोग ने हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। व्यय प्रेक्षक श्री गांधी ने रविवार को हरदा पहुंचकर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग से भेंटकर विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन व्यय के परीक्षण हेतु अब तक की गई तैयारियोँ की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन भी इस दौरान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि व्यय प्रेक्षक श्री गांधी विधानसभा निर्वाचन के दौरान हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों द्वारा किये जा रहे निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग करेंगे।

- Install Android App -

हंडिया जांच चौकी का किया निरीक्षण –

व्यय प्रेक्षक श्री गांधी ने रविवार को जिले के हंडिया में स्थापित स्थैतिक निगरानी दल जांच चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां विधानसभा निर्वाचन की घोषणा से लेकर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।