jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

Sehore News : कुलदेवी,बिजयासन मां और नर्मदा जी के पूजन के बाद शिवराज सिंह ने बुधनी सीट से नामांकन पत्र जमा किया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सीहोर। मप्र विधानसभा चुनाव के मुख्य प्रत्याशी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह बुधनी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र जमा किया। इससे पूर्व सीएम चौहान सपरिवार मां नर्मदा और सलकनपुर वाली विजयासन माता का पूजन कर विजय होने का आर्शीवाद लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी तहसील कार्यालय में रिटर्निंग अफसर आरएस बघेल के सामने नामांकन फार्म जमा किया इस दौरान उनके साथ प्रस्तावक के रूप में विदिशा लोकसभा सांसद रमाकांत भार्गव रहे।
बताया जा रहा है कि अल सुबह से श्री चौहान पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय के साथ गृह ग्राम जैत पहुंचे जहां अपनी कुलदेवी और हनुमान जी के दर्शन पूजन कर और मां नर्मदा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा मैं आज अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, पुण्यभूमि, वो माटी जिसके आशीर्वाद से में इतना काम कर पाया जनता की सेवा कर पाया। आज में प्रणाम करने आया हूं। जनता की शुभकामानाएं और बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर मैं आज नामांकन फार्म जमा करूंगा।