jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Gwaliear News: गांजा तस्कर ने किया अपने बारे मेे दिलचस्प खुलासा, 467 किलो गांजा के साथ पकड़ाया था

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर : नशे का कारोबार करने वाली गैंग को पुलिस ने दो दिन पहले महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणगढ़ पुल के पास से क्राइम ब्रांच और महाराजपुरा थाने की टीम ने मिलकर गांजे से भरे ट्रक के साथ पकड़ा था। ट्रक में 467 किलो गांजा मिला था। गांजे की तस्करी करने वाली गैंग के सरगना ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह पिछले 3 साल से गांजा की तस्करी कर रहा है पहले छोटी मोटी चोरी लूट आदि करता था। जब पहली बार एक गांजा तस्कर ने उसे एक खेप में 40 हजार रुपये दिए तब से इस धंधे में उतर आया। नशे की इस तस्करी में उसने जो कमाया उससे जमीन भी खरीदी। पुलिस उसकी जांच पड़ताल कर रही है और आयकर विभाग को भी जानकारी देगी ताकि अन्य महत्वपूर्ण बाते सामने निकल कर आयेगी।
दो दिन पहले महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणगढ़ पुल के पास से क्राइम ब्रांच और महाराजपुरा थाने की टीम ने मिलकर गांजे से भरे ट्रक को पकड़ा था। ट्रक में 467 किलो गांजा मिला था। ट्रक के आगे स्कार्पियो चल रही थी जिसमें तीन तस्कर सवार थे। यह लोग आगे फालो बनकर चलते थे पुलिस की चेकिंग देखते ही ट्रक चालक को खबर दे देते थे। फिर ट्रक चालक या तो रास्ता बदल देता था या फिर चेकिंग हटने का इंतजार करता था। इस गैंग का सरगना वीरेंद्र उदैनिया है। वह आगरा की फ्लोरेंस हाउसिंग सोसायटी में रहता है। मैसेंजर पर अलग.अलग शहरों के छोटे तस्करों से आर्डर लेता था। इसके बाद आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बड़े तस्करों से माल खरीदकर लाता था। वह उ.प्र. राजस्थान और म.प्र. के अलग -अलग शहरों में गांजा बेचता हुआ आता था।आज पुलिस उसे कोर्ट में पेशकर रिमांड पर ले सकती है | ताकि और बातो का खुलासा हो सकें।