jhankar
ब्रेकिंग
स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' हरदा: रेलवे ट्रैक पर गोवंश बांधने के मामले में आरोपी केवलराम गिरफ्तार, जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

Khandwa News: लोक कलाकारो ने किया मतदान का आह्वान

खंडवा : भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर द्वारा खंडवा नगर निगम परिसर में चल रही मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी तीसरे दिन रविवार को सम्पन्न हुई। समापन समारोह पर विभागीय लोक कलाकारों ने गीत संगीत एवं लोकगीतों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों का मतदान करने के लिए आह्वान किया। आज तीसरे दिन प्रदर्शनी अवलोकन के लिए पधारे लोगों ने मतदान के प्रति अपनी सहभागिता हेतु हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर किए । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष रूप से मयूर नृत्य एवं भवाई नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे । लोक परंपराओं पर आधारित गीत नृत्य जिसमें मतदान करने के लिए आवाहन जैसे संदेश और निर्भीक तथा बिना किसी लोभ- लालच के मतदान करने की बात कही गई। समापन समारोह के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने बताया कि इन तीन दिनों में खंडवा शहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया है। साथ ही स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने भी इसका अवलोकन कर मतदान के प्रति उनमें रुझान बड़ा है। कुछ ऐसे युवा भी प्रदर्शनी में आए थे जो अभी इस वर्ष मतदान तो नहीं कर पाएंगे लेकिन आगे के लिए बहुत उत्साहित है। श्री परमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुप कुमार सिंह, स्विफ्ट नोडल अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी एवं नगर निगम आयुक्त के साथ ही खंडवा शहर के मीडिया जगत का आभार माना है। श्री परमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी अब 7 से 9 नवंबर तक बुरहानपुर में लगाई जा रही है। प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति रुझान बढाना, निर्भीक और बिना लोभ- लालच के स्वतंत्र होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।