jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

Breking News: दो साल से लापता किशोरी एक वर्ष के शिशु के साथ गांव लौटी, क्या हुआ बालिका के साथ पढ़िए पूरी खबर…

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर : दो साल से लापता किशोरी एक वर्ष के शिशु के साथ गांव लौटी,दो साल पहले गांव का एक युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया था। घटना मस्तूरी क्षेत्र की है जहां पुलिस ने किशोरी के बयान पर युवक को दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामला –

घटना मस्तूरी क्षेत्र में थाने में 1 मई 2021 को एक बालिका के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी संदेह के आधार पर पुलिस ने बालिका के अपहरण का मामला दर्ज किया था। बालिका को खोजने की कोशिश की थी मगर उससे संबधित कोई जानकारी सूचना नही मिल पाई। अब दो साल बाद बालिका अपने गांव लौटी है जब उसके लापता होने का मामला खुला है। मामले की पूर्व में की गई शिकायत पर पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया। पुलिस को किशोरी ने बताया पास के गांव देवगांव का करण बजारा उम्र 21 वर्ष से उसकी जान पहचान थी। वहीं उसने उसे अकेले में बुलाकर और घूमने के बहाने भगाकर ले गया। जहां युवक ने शादी करने का झांसा देकर बालिका से संबंध बनाए। इससे किशोरी को गर्भ हुआ। बच्चे के जन्म के एक साल बाद वह किशोरी और उसके बच्चे को गांव मंे छोड़ गया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने करण बंजारे के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।