jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

हरदा : भाजपा को झटका : भाजपा नेता पूर्व जनपद सदस्य मयाराम यादव अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल

हरदा : हरदा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आर.के.दोगने के द्वारा आज अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत के ग्राम हिवाला से की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता गगन अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा आज ग्राम बम्हनगाँव, धनवाड़ा, देवपुर मे ग्रामीणों को कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करने के लिए निवेदन किया साथ ही उन्होंने 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों के बारे मे बताया ।

जनसम्पर्क के दौरान नगावा, पाहनपाट, लोध्याखेड़ी, चौकड़ी, सारंगपुर मे मतदाताओं को कांग्रेस की सरकार बनने पर मिलने वाले लाभों के बारे मे बताया और कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करने की अपील की ।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जनपद सदस्य मयाराम यादव (देवपुर) ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

- Install Android App -

जिला प्रभारी अवधेश सिंह सीसोदिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता मे भाजपा के विरुद्ध काफी रोष व्याप्त हैं क्योंकि विगत 18 वर्षों से प्रदेश मे भाजपा की सरकार हैं मगर प्रदेश और हरदा विधानसभा का विकास रुका हुआ हैं ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों को कहा कांग्रेस प्रदेश के किसानों के 5 हॉर्स पावर तक के सिंचाई पंप के लिये मुफ्त बिजली देगी. शिवराज सरकार द्वारा किसानों पर दर्ज मुकदमें भी वापस किये जाएंगे. किसानों को 12 घंटे सतत् बिजली दी जाएगी ।

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आर के दोगने ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर आंदोलनों के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों से गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जावेगा । प्रदेश के नागरिकों को 25 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष मुफ्त ईलाज दिया जाएगा । दुर्घटना मृत्यु पर 10 लाख रुपये का बीमा ।

उक्त समस्त ग्रामों मे जनसम्पर्क के दौरान बद्री पटेल, लक्ष्मीनारायण पँवार, संग्राम सिंह राजपूत, रामविलास पटेल खमलाय, लालता बघेल, भूपेश पटेल, छतर सिंह पटेल, दशरथ पटेल, सेठी पटेल, रमेश पटेल, शैतान सिंह राजपूत, नवल सिंह बघेल, मंजीत सिंह बघेल, सुहागमल पँवार, सुनील विश्नोई, प्रेरक सारण सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहें ।