jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Big Breaking Mp: 19 वर्षीय युवक को पकड़ा 9 अवैध हथियार बरामद, दूधिया गैंग से जुड़ा है युवक

Big News Mp: ग्वालियर में इंटरनेट मीडिया पर फायरिंग और अवैध हथियारों के साथ फोटो-वीडियो डालकर सुर्खियों में आई दूधिया गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया है | क्राइम ब्रांच और पुरानी छानी थाने की टीम ने मिलकर 19 वर्षीय युवक को पकड़ा है। इसके पास से 9 अवैध हथियार बरामद हुए हैं, जिसमें एक रिवाल्वर, 7 देशी कट्टे और 1 अधिया शामिल है। इसके अलावा 8 जिंदा कारतूस भी मिले हैं। महज 19 साल की उम्र में इस आरोपित पर पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।ट्रिपल जीरों गैंग से चल रही थी दुश्मनी | पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो बोला- उसकी गैंग की दुश्मनी ट्रिपल जीरो गैंग से चल रही है। उनके एक साथी का सिर फोड़ दिया था, इसका बदला लेने के लिए ही वह अवैध हथियार खरीदकर लाया और अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रिपल जीरो गैंग से बदला लेना चाहता था। अगर यह हथियार दूधिया गैंग के सदस्यों तक पहुंच जाते तो शहर में गैंगवार भड़क सकती थी। एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि उपनगर ग्वालियर और आसपास के इलाकों में दो गैंग सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच के डीएसपी सियाज केएम, सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार, पुरानी छावनी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और टीम को पड़ताल में लगाया गया। टीम उसके हर मूवमेंट पर निगाह रखे हुए थी। जैसे ही वह पुरानी छावनी इलाके में निरावली के पास पहुंचा तो उसकी घेराबंदी कर ली। उसे यहां से पकड़ लिया। उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 9 अवैध हथियार और कारतूस मिले। इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम शिवांग भार्गव बताया। वह 19 साल का है और ग्वालियर के भितरवार इलाके का रहने वाला है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह उज्जैन के दुर्लभ कश्यप की तरह बनना चाहते हैं।

- Install Android App -

सांभर – नवदुनिया