jhankar
ब्रेकिंग
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के मुआवजे पर छतरपुर में विरोध, प्रशासन के आश्वासन से खत्म हुआ आंदोलन इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे कोचिंग डिपो के सामने बड़ा हादसा टला: पाइप लाइन के गड्ढे में फंसा डम्पर प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू: कैंट एरिया में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त कलेक्टर दफ्तर में टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की साजिश का मामला हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

Khandwa : सिंधी समाज मनायेगा गुरूनानक देव का 554 वां नौ दिवसीय प्रकाशोत्सव 20 नवंबर से।

महो़त्सव के दौरान होगा गोपाष्टमी, तुलसी विवाह, भीष्म के दीपों का प्रज्जवलन और आम भंडारा –

खंडवा : सिंधी कालोनी स्थित प्रसिद्ध बालकधाम में सुफी संत श्री गुरूनानकदेव जी का नौ दिवसीय 554 वां जयंती प्रकाशोत्सव गोपाष्टमी सोमवार 20 से मंगलवार 28 नवंबर तक स्वामी माधवदास उदासी जी के सानिध्य में समाजजनों द्वारा बड़ी श्रद्धा हर्षोल्लास से मनाए जाने का निर्णय पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी की अध्यक्षता में आयोजित समाजजनों की एक बैठक में लिया गया। नौ दिवसीय उत्सव के दौरान प्रति रात्रि 9 बजे से श्री झुलेलाल समर्थ पैनल, श्री पिपलेश्वर झुलेलाल भजन मंडली, कल्याण की प्रसिद्ध छमाछम म्यूजिकल पार्टी के भगत मोहन भगत(कारो) के व्दारा संगीतमय गीतों, भजनों, पल्लव की प्रस्तुतियां होगी। वहीं गोपाष्टमी, भीष्म (भीखम) के अखंड दीपों का प्रज्ज्वलन देव उठनी एकादशी पर तुलसी विवाह का परंपरागत रूप से आयोजन एवं अंतिम दिन आम भंडारा आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रकाशोत्सव की शुरूआत सोमवार 20 नवंबर रात्रि 11 बजे श्री गुरूग्रंथ साहेब के सप्ताह पाठ आरंभ से होगी। 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर प्रात: 9 बजे तुलसी विवाह का आयोजन एवं समाजजनों द्वारा पितरों की शांति एवं आशीर्वाद की कामना से भीष्म (भीखम) के अखंड दीपों का प्रज्ज्वलन किया जायेगा। महोत्सव के दौरान 25, 26 एवं 27 नवम्बर को भगत मोहन(कारो) के व्दारा संगीतमय गीतों, भजनों, पल्लव की प्रस्तुतियां होगी। मंगलवार 27 नवंबर मध्य रात्रि 1.20 बजें परंपरानुसार भगत मोहन(कारो) पार्टी के कलाकारों के संगीतमय गीतों भजनों, पल्लव, लोरियों एवं लाडों की प्रस्तुति एवं रंग बिरंगी आकाशीय गगनभेदी आतिशबाजी के मध्यम गुरूनानक देव जी का जन्मोत्सव डोली उतारकर मनाया जाएगा। प्रकाशोत्सव का समापन मंगलवार 28 नवंबर को प्रातः 11 बजे सप्ताह पाठ साहेब पर भोग पश्चात विशाल भंडारा के साथ होगा।

- Install Android App -

बैठक में यह समाजसेवी रहे उपस्थित –

बैठक में मोहन दीवान, नानकराम चंदवानी, मनोहर सबनानी, मेठाराम पिंजानी, ताराचंद जेठवानी, मुकेश चंचलानी, युवा पंचायत अध्यक्ष संजय सबनानी, श्री झूलेलाल समर्थ पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी, शंकर आसवानी, चंदू वाधवा, जयराम वाधवानी, विजय मंगवानी, जयरामदास खेमानी, हरिश मलानी, कन्हैयालाल सहजवानी, नारायण चावला, मनोहर संतवानी, महेश पेसवानी, गिरधारीलाल लालवानी, निर्मल मंगवानी, चंदू मंगवानी, अशोक राजाणी, राम वासवानी, जितेंद्र मंगवानी, संतोष कृपलानी, किशनचंद कोटवानी, खैमचंद जेठानंद जेठमलानी, संतोष मोटवानी, जेठानंद हरचंदानी, अनिल सबनानी आदि सहित बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।