jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

Big News Mp: मंत्री विजय शाह पर मारपीट, जान से मारने का आरोप, चार युवकों ने रोशनी थाने में की शिकायत !

भोपाल : खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र में बीती रात्रि को रोशनी थाना क्षेत्र के चार व्यक्तियों ने मंत्री विजय शाह पर गंभीर आरोप लगाया। मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में आरोप लगाने वाले युवकों में से अनिल ने अपने मोबाइल नंबर से मकड़ाई एक्सप्रेस को काल कर बताया कि
बीती रात को हम लोग मतदान सामग्री बूथ पर देकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी मंत्री विजय शाह अपने वाहन से आए । उनके साथ चार पांच लोग और थे उन्होंने और हमारा रास्ता रोककर हमारे साथ मारपीट की गाली दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी । हम लोग हमारी गाड़ी छोड़कर वहां से जान बचाकर भागे और परिजनो को आपबीती बताई। आवेदन में गोली मारने की बात का उल्लेख शिकायत कर्ताओं ने किया है।

रोशनी थाने में इनकी रिपोर्ट नही लिखी गई । पुलिस ने इनसे आवेदन लिया है। जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

- Install Android App -

शिकायत कर्ता के नाम
मानसिंह / श्यामसिंह राजपूत
नेमीचंद / तोताराम कोरकू
अनिल नवरे / लक्ष्मण नवरे
आसिम / रज्जाक खान

◆ मकड़ाई एक्सप्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह से उनके मोबाइल नम्बर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन संपर्क नही हो पाया।

क्या है शिकायती आवेदन –

श्री मान चौकी प्रभारी महोदय
चौकी रोशनी थाना

विषय  – भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी द्वारा मार -पीट करने बाबत ।

उपरोक्त विषय अंतर्गत लेख है कि आज दिनांक 16 -11- 2023 की रात्रि को  पोलिंग अधिकारी को पोलिंग सामग्री का फॉर्म देकर अपने गाँव पटाजन की ओर जा रहे थे तभी बस स्टैंड के पास भाजपा प्रत्याशी विजय शाह के द्वारा  हमारी गाड़ी को रोककर  हम चार व्यक्तियों  मानसिंह पिता श्याम सिंह, नेमीचंद पिता तोताराम, अनिल पिता लक्ष्मण एवं आसिम पिता रज्जाक खान के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज कर कहा कि तुम चारों मेरे कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हो । चुनाव हो जाने दो मैं तुमको गोली मार दूंगा । हम अपने गाड़ी छोड़कर अपनी जान बचाते हुए सभी वहां से  जंगलों मे भागे।  हमने  इस घटना की जानकारी अपने-अपने परिजनों को बताई ।  श्रीमान जी से निवेदन है कि विजय शाह से सुरक्षा कराई जाए नहीं तो वह हमको जान से मार देगा।