ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डॉ. मीनाक्षी पटेल निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें !  हंडिया , नर्मदा नदी : मूंग खरीदी की जायज मांग को लेकर किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने किया जल... मप्र के बाद उप्र मे भी प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को दी दर्दनाक मौत!  लापता व्यक्ति का कंकाल म‍िलने ... हंडिया : विधायक डॉ.दोगने ने किया ग्राम जुगरिया में विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के विशेष प्रयास से जिला झाबुआ को मिली सौगात 50 सीटर वर्किंग वूमेन हॉस्ट... श्री बजरंग सेना संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रजापति बने!

Big News: डॉक्टर ने पत्नी बच्चो की बेरहमी से हत्या की फिर खुद भी झूल गया फांसी के फंदे पर, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी !

यू.पी. : रायबरेली में एक डॉक्टर दंपत्ति ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद ने भी फांसी लगा ली। इस पूरी घटना के पीछे हत्या या आत्महत्या किसी और ने की इसके पीछे क्या राज है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पूरा मामला नरेल कोच फैक्टरी इलाके में डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने पत्नी, बेटा और बेटी का सिर हथौड़े से कूंचने के बाद खुदकुशी कर ली। मंगलवार रात अरुण का शव उनके कमरे में फांसी पर लटका मिला। उनके हाथ की नस कटी थी। वहीं बिस्तर पर अरुण की पत्नी और दो बच्चों के शव खून से सने पड़े थे। सभी का सिर कूंचा गया था। घटना की जानकारी पर देर रात पुलिस अफसर डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस को मौके पर खून से सना एक हथौड़ा मिला है। इसे ही आलाकत्ल माना गया है। मूलत मिर्जापुर निवासी कैलाश सिंह के पुत्र डॉ.अरुण कुमार सिंह यहां माडर्न रेलकोच फैक्टरी में आंखों के चिकित्सक थे। अरुण यहां रेलकोच फैक्टरी परिसर के आवास में ही परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि यहां अरुण (35) के अलावा पत्नी अर्चना, 13 वर्षीय बेटी अदीबा और चार साल का मासूम बेटा आरव था।

- Install Android App -

फतेहगंज गल्ला मण्डी निवासी फिजियोथेरेपिस्ट आनंदेश्वर ने वर्ष 2008 में दुगावां निवासी संध्या से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा तनिश (15) चौथी का छात्र है जो बोल नहीं पाता है। वहीं, शौर्य तीसरी कक्षा में पढ़ता है।