jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

खंडवा : क्या अब देश में नहीं सुरक्षित है सनातन धर्मी – शिवसेना

खंडवा : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयपुर में उनके घर में घुसकर दिनदहाड़े की गई हत्या की शिवसेना कड़ी निंदा करती है। क्या आज भारत देश में सनातन धर्मी सुरक्षित नहीं है? जो खुलेआम गुंडे बदमाश इस तरह के हत्याकांड को बैखौफ अंजाम देकर रफुचक्कर हो जाते हैं और पुलिस प्रशासन आंखें मूंदकर आखिर क्यों देखता रहा है? आखिर पुलिस प्रशासन का खुफिया विभाग क्या गहरी नींद सो रहा है। ऐसे में आम नागरिक कहा सुरक्षित रहेगा। इसी तरह से पूर्व में भी कन्हैयालाल की खुलेआम गुंडो व्दारा हत्या को अंजाम दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या पर अपनी तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि राजस्थान प्रशासन को चाहिए कि शीघ्र अति शीघ्र ऐसे खूंखार हथियारों को गिरफ्तार कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए एवं सरकार को भी चाहिए कि उनके घरों को तोड़कर नश्ते नाबूत करना चाहिए। ताकि निकट भविष्य में कोई भी इस तरह कदम उठाने से पूर्व 10 बार सोचे। यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो खंडवा जिला शिवसेना अपना उग्र विरोध दर्ज करवाते हुए एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम से कलेक्टर को सोपेगा।