jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

Big News: बस के अंदर दुष्कर्म, तेज गाने का साउंड, कंडेक्टर ने चलाई बस, ड्राइवर करता रहा बस के केबिन के अंदर युवती से रेप !

युवती जोर से चिल्लाई, यात्रियों ने केबिन खुलवाकर की ड्राइवर की जमकर पिटाई –

राजस्थान में चलती बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक यात्री बस में बस चालक ने केबिन में बैठी युवती के साथ दुष्कर्म किया। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है।
आरोप है कि चलती बस में ड्राइवर ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है। कंडक्टर बस चलाता रहा और ड्राइवर स्पीकर की तेज आवाज के बीच युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला ?

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवती ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी है। पीड़िता के मुताबिक, 9 दिसंबर को शाम 7 बजे वह कानपुर से जयपुर आने के लिए एक निजी बस में बैठी थी। बस रवाना होने के करीब आधा घंटे बाद चालक ने युवती से कहा कि आपकी सीट के पास शराबी युवक बैठे हैं। आप मेरे पास केबिन में बैठ जाओ। इस पर युवती केबिन में बैठ गई।

सवारियों की मौजूदगी में किया दुष्कर्म –

पीड़िता के मुताबिक, वह केबिन में बनी स्लीपर सीट पर बैठ गई। रात करीब दो बजे चालक उसके पास आया और सो गया। चालक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान कंडक्टर बस चालाता रहा। कंडक्टर ने बस में लगे स्पीकर की तेज कर दी और केबिन का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब वह जोर से चिल्लाई तो सवारियों ने केबिन का दरवाजा खुलवाया। सवारियों ने ही पीड़िता को चालक के कब्जे से छुड़वाया और उसकी पिटाई की। पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच कर रही है।