jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

टिमरनी : टेमागांव के पास के डी परिवार बनायेगा संत निवास, भूमिपूजन में पहुंचे संत गण |

टिमरनी : नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी के डी परिवार के द्वारा अपनी स्वर्गीय माँ श्रीमती चंद्र प्रभा देवी सिंघई की स्मृति में टेमागांव के पास नेशनल हाइवे रोड पर संत निवास बनाने के लिए भूमिपूजन किया गया जिसमे क्षेत्र के संत महात्मा व गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे के डी परिवार के सुनील जैन ने बताया की हमारा परिवार शुरू से ही धार्मिक प्रवत्ति का रहा है हमारी माँ के स्वर्गवासी होने पर हमने सोच लिया था की माँ की स्मृति में कोई धार्मिक भवन अवश्य बनायेगे इसी कड़ी में हमने टेमागांव के पास हाइवे पर जमीन खरीदी थी ताकि इस भूमि पर कोई भवन बनाकर समाजसेवा करेंगे चूँकि इस हाइवे पर संतगणों के लिए रुकने विश्राम करने के लिए कोई भवन नहीं था इसलिए परिवार ने हमारी माँ की स्मृति में संत निवास बनाने की ठानी इसके लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे क्षेत्र के संतगणों के साथ ही कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे संत निवास बनाने को लेकर के डी परिवार की सभी लोग ने बहुत तारीफ की वही क्षेत्र वासियो ने बताया की संत निवास बनने के कारण कई संत जो पैदल यात्रा करते उन्हें व अन्य लोगो को भी बहुत सुविधाएं मिलेगी |