jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

गुजरात में हो रहे यूपी-बिहार के लोगों पर हमले, PM मोदी के खिलाफ बनारस में लगे पोस्टर

वाराणसी: गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों को मार भगाने का असर अब पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी देखने को मिल रहा है।जहां सड़कों पर आज एक ऐसा पोस्टर जारी किया गया जिसमें बनारस में रहने वाले गुजरातियों व मराठियों को बनारस से बाहर जाने की चेतावनी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ इस पोस्टर में बनारस के सांसद पीएम मोदी को भी गुजराती बताते हुए बनारस से जाने की बात कही गई है।बनारस की सड़कों पर मंगलवार सुबह से ही चेतावनी लिखे पोस्टर देखे जा रहे थे। ये पोस्टर यूपी-बिहार एकता मंच के द्वारा शहर में लगाए गए हैं। सुबह अभी दिन की शुरुआत हुई ही थी कि यूपी-बिहार एकता मंच के लोग हाथों में पोस्टर लेकर सड़कों पर निकल पड़े और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इतना ही नहीं इन लोगों ने शहर की कई गलियों और चौराहों पर पोस्टर लगाने भी शुरु कर दिए।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जिस गुजराती आदमी को हमने गले से लगाकर प्रधानमंत्री बनाया उसी सजा हमें आज यह मिल रही है कि हमें मारा जा रहा है और गुजरात से बाहर भगाया जा रहा है। इसे हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम 3 दिन का समय दे रहे हैं यदि गुजरात में हमारे खिलाफ हिंसक गतिविधियां नहीं रूकी तो हम भी बनारस से गुजरातियों को भगाना शुरु कर देंगे।