jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

गडकरी ने बताया, आखिर पीएम मोदी ने क्यों किया था 15 लाख का वादा

मुंबईः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक टीवी चैनल से बातचीत का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे यह कहते नजर आते हैं कि उनकी पार्टी ने लोगों से ‘ऊंचे- ऊंचे वादे’ किए। गडकरी कह रहे हैं कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे सत्ता में आ जाएंगे इसलिए हमें जनता से ‘ऊंचे वादे’ करने का सुझाव दिया गया। शो के दौरान गडकरी ने कहा कि अब हम सत्ता में हैं। जनता हमें अब उन वादों की याद दिलाती है, जो हमने किए थे। हालांकि इन दिनों हम उन पर सिर्फ हंसते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। गडकरी का यह इंटरव्यू कुछ दिनों पहले एक मराठी चैनल पर दिखाया गया था। गडकरी के साथ अभिनेता नाना पाटेकर भी नजर आ रहे हैं।

- Install Android App -

वहीं इस वीडियों को राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट किया कि गडकरी ने सही कहा। लोग भी सोचते हैं कि सरकार ने उनके सपनों और आकांक्षाओं को अपने लालच का शिकार बनाया।
गडकरी की पूरी बातचीत मराठी भाषा में हालांकि साथ में नीचे अंग्रेजी में उनकी बात को समझाया गया है। अभी इस वीडियों पर भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया और बयान नहीं आया है। लेकिन लोकसभा 2019 से पहले गडकरी का यह वीडियो भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बता दें कि 2014 में सत्ता में आने से पहले पीएम मोदी ने जनता से वादा किया था कि हर आदमी के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे लेकिन अभी तक किसी को कुछ नहीं मिला।