jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

UP: रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत व कई घायल

रायबरेलीः मालदा टाऊन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस के इंजन और 6 बोगियां उत्तर प्रदेश में रायबरेली के निकट आज सुबह पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसा रायबरेली के निकट हरचन्दपुर के बाबापुर के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय डीएम और अन्य अधिकारी पहुंच गए। वहीं डॉक्टरों का भी एक दल घटनास्थल पर प्राथमिक इलाज देने के लिए मौजूद है। दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) में आपात हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। सीएम खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। योगी ने घायलों को तुरंत हरसंभव मदद देने और अस्पताल पहुंचाने के आदेश दिए हैं। दुर्घटना के कारण इस मार्ग की सभी अप और डाउन लाइनों पर रेल यातायात बाधित है।

- Install Android App -

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
BSNL-05412-254145
Railway-027-73677
पटना स्टेशन
BSNL-0612-2202290, 0612-2202291, 0612-220229
Railway Phone No- 025-83288