jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

New Delhi Big News: राजधानी के झील पार्क में मिली 25 साल के युवक की अधजली लाश

नई दिल्ली : देश की राजधानी उत्तरपूर्वी दिल्ली में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला। शव मिलने के बाद पार्क के आस पास लोगो की भीड़ लग गई। वही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस के मुताबिक, वेलकम पुलिस स्टेशन को झील पार्क में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, “सुभाष पार्क एक्सटेंशन की ओर झील पार्क के एक कोने पर एक पेड़ के नीचे एक युवक का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला। घटनास्थल पर सूखी पत्तियों और शाखाओं और झाड़ियों का एक बड़ा ढेर मिला, जिनमें से अधिकांश जल गए थे।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि मृतक का चेहरा, पीठ और दाहिना हाथ जला हुआ है। डीसीपी ने कहा, शरीर पर कोई अन्य चोट के निशान नहीं थे। शव को परीक्षण के लिए जीटीबी शवगृह में भेज दिया गया है।

“पोस्टमार्टम जांच के दौरान मौत का कारण पता चल पाएगा। और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।”