jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

सुरेंद्र जी की मौत ब्लास्टिंग !  दो युवकों की तस्वीर के साथ हरदा में बंटे गुमनाम पर्चे, पुलिस खंगाल रही सीसीटीव्ही, कांग्रेस नेता सुरेंद्र जैन ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। कल देंगे ज्ञापन !

हरदा ।  हरदा में सिटी कोतवाली  थाना के नजदीक पोस्ट ऑफिस चौक, चांडक चौक के आसपास गुमनाम पर्चे गत रात्रि बांटे गए।  इन पर्चे में दो युवकों की तस्वीर के साथ ‘सुरेंद्र जी की मौत ब्लास्टिंग’ बात लिखी हुई है।

कांग्रेस नेता सुरेंद्र जैन ने इन पर्चे की सूचना पुलिस अधीक्षक को आज दी है। पुलिस शहर के चिन्हित चौक चौराहे पर फुटेज खंगाल रही है। जिससे पर्चे बांटने वालों की जानकारी  मिल सके।

- Install Android App -

मालूम हो , सुरेंद्र जैन ने भाजपा को  छोड़ के कांग्रेस का दामन थामा था।  विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी में पर्चे पर छपे दो युवकों की पहचान की गई है। ये नशे के कारोबार में लिप्त बताए जा रहे हैं। ज्ञात हो, इस बार के विधानसभा चुनाव में सुरेंद्र जैन ने नशे के कारोबार को रोकने को प्रमुख मुद्दा बनाया था।

क्या कहा कांग्रेस नेता सुरेंद्र जैन ने –

‘सुरेंद्र जी की मौत ब्लास्टिंग’ नाम के पर्चे दो गुंडों के उस पर फोटो लगी है। ये पर्चे पोस्ट ऑफिस चौराहे ,चांडक चौराहे सहित कई जगह बांटे गए है।
इसको लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना दी है। पुलिस शहर के जगह  जगह सीसीटीवी फुटेज देख रही है।  कल हम ज्ञापन देगे। कार्रवाई करवाएंगे।

– सुरेंद्र जैन कांग्रेस नेता हरदा