jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में

Harda News: ‘संकल्प यात्रा’ के दौरान उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस सिलेंडर वितरित किए

हरदा : सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ शनिवार को जिले के ग्राम रहटगांव पहुँची। रहटगांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद श्री डी.डी. उइके शामिल हुए। सांसद श्री उईके ने उज्जवला योजना के तहत हितग्राहियों श्रीमती शिवकुमारी बाई एवं लता बाई को मौके पर गैस सिलेंडर का वितरण किया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उज्जवला योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सांसद श्री उईके ने इस अवसर पर कहा कि नागरिकों को पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है। यह यात्रा आगामी 26 जनवरी तक लगातार जारी रहेगी। उन्होने कहा कि सरकार की योजनाओं से देश के करोड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरी है।

- Install Android App -

इसके अलावा शनिवार विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के ग्राम नजरपुरा, पाढरमाटी, नीमखेड़ामाल, बम्हनगांव व धनवाड़ा पहुँची। संकल्प यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में स्कूली छात्राओं व महिलाओं ने कलश यात्रा आयोजित की। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ बालक प्रतियोगिता आयोजित की गई। यात्रा के दौरान किसानों के समक्ष खेतों में ड्रोन के माध्यम से नेनो यूरिया छिड़काव के संबंध में प्रदर्शन कर बताया गया और किसानों को मिट्टी परीक्षण से संबंधी सोइल हेल्थ कार्ड प्रदान किये गये। कार्यक्रम में ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से प्राप्त केलेण्डर वितरित किये गये। यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया तथा वाहन में लगे एलईडी टीवी पर विकास कार्यों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाये गये। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गांव के मरीजों को दवाईयां दी गई।