हरदा : “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ सोमवार को जिले के ग्राम झाड़बीड़ा, गाड़ामोड़खुर्द, नगावामाल, पाहनपाट व चौकड़ी पहुँची। उल्लेखनीय है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की जा रही है। संकल्प यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन के ग्रामों में पहुँचने पर स्कूली छात्राओं व महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा का स्वागत करते है। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ बालक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
यात्रा के दौरान किसानों के समक्ष खेतों में ड्रोन के माध्यम से नेनो यूरिया छिड़काव के संबंध में प्रदर्शन कर बताया जा रहा है और किसानों को मिट्टी परीक्षण से संबंधी सोइल हेल्थ कार्ड प्रदान किये जा रहे है। यात्रा के दौरान कार्यक्रम में ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से प्राप्त केलेण्डर वितरित किये जा रहे है। यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत कर रहे हैं तथा वाहन में लगे एलईडी टीवी पर विकास कार्यों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इस दौरान आयोजित शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाये जा रहे है। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया जा रहा है। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गांव के मरीजों को दवाईयां दी जा रही हैं।
ब्रेकिंग
आंध्र प्रदेश: लॉरी से टकराने के बाद बस में लगी आग, 10 यात्रियों की मौत
गर्मी में ही खुल गए बरगी बांध के गेट, रेलवे में पानी की आपूर्ति होगी सुगम
इंदौर नगर निगम का सख्त कदम: व्यावसायिक इमारतों को नोटिस, बेसमेंट में बाजार हटाने का फरमान
इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान को मिल रहा जनआंदोलन का समर्थन
एमपी में पानी की स्थिति में 128 प्रतिशत की वृद्धि, देश में पहले स्थान पर
BIG news हरदा: कुएं में मिली युवक की लाश, पुलिस टीम गांव पहुंची।
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना
भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग
भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे
AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
