jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

गर्मी में ही खुल गए बरगी बांध के गेट, रेलवे में पानी की आपूर्ति होगी सुगम

जबलपुर। इस साल गर्मी में ही बरगी बांध के गेट खोल दिए गए हैं। सामान्य तौर पर बरगी बांध के गेट बरसात में खुलते थे। आम तौर पर बहुत अधिक बारिश होने पर और बांध में ज्यादा पानी जमा होने जाने के बाद बरगी बांध के गेट खोले जाते थे, लेकिन बरगी बांध के पावर प्लांट में एनुअल मेंटिनेस की वजह से वाटर सप्लाई बंद हो गई थी। जिसकी वजह से जबलपुर के नगर निगम और रेलवे में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही थी इसलिए बांध के तीन गेटों को खोला गया है।

नर्मदा की धार अचानक हुई पतली
जबलपुर के वाटर फिल्टर प्लांट और रेलवे के वाटर फिल्टर प्लांट नर्मदा नदी से ही पानी लेते हैं, लेकिन नर्मदा नदी में अचानक पानी की कमी हो गई, इसकी वजह से वाटर फिल्टर प्लांट को मिलने वाला पर्याप्त पानी भी कम हो गया। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रशासन ने जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को इस बात की जानकारी दी है।

- Install Android App -

जिला कलेक्टर ने किया बरगी बांध का निरीक्षण
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने खुद मौके पर जाकर बरगी बांध का निरीक्षण किया और देखा कि बरगी बांध में पानी पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन बरगी बांध के पास बिजली बनाने के संयंत्र में सालाना मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इसके चलते प्लांट को बंद कर दिया गया है। इसी संयंत्र से बिजली बनने के बाद जो पानी बचता है उसे नर्मदा नदी में छोड़ दिया जाता है लेकिन प्लांट बंद होने की वजह से पानी भी रोक दिया गया। इसकी वजह से नर्मदा की धार पतली हो गई।

पावर प्लांट के मेंटेनेंस तक खुले रहेंगे गेट
कलेक्टर के कहने पर बरगी बांध प्रबंधन ने तीन गेटों को खोल दिया है। शुरुआत में यह गेट 0.33 मीटर खोले गए हैं। अगर पानी की जरूरत फिर भी पूरी नहीं हुई तो इन्हें 1 मीटर तक खोला जा सकता है। सामान्य तौर पर बरगी बांध के गेट बरसात के महीने में ही खुलते थे। जब बांध में पानी की मात्रा अधिक हो जाती है तो बांध के गेट खोल दिए जाते थे। बरगी बांध में कुल 21 गेट हैं। अभी भी बरगी बांध में पानी की कमी नहीं है इसलिए गेट खोलने से बहुत फर्क नहीं पड़ेगा। जब तक पावर प्लांट का मेंटेनेंस हो रहा है तब तक बांध के गेट खुले रहेंगे।

बरगी बांध से फिलहाल 112 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इसकी वजह से नर्मदा नदी अपने सामान्य जल स्तर पर बह रही है नर्मदा नदी केवल जबलपुर ही नहीं आगे कई जिलों में पानी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है और यदि नर्मदा नदी में पानी कम होता है तो कई स्थानों पर जल संकट खड़ा हो जाता है।