jhankar
ब्रेकिंग
30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत... विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

Betul News: बैतूल में रामभक्ति भी ऐसी कि सीताराम नाम से ही लिखी रामायण, आईए जानते भक्त केदार पटेल के बारे में

सीताराम नाम शब्द से रामायण लिखी जाना भी एक अनूठी भक्ति की मिसाल बने बैतूल जिले में एक रामभक्त और साथ में राम नाम से हनुमान और रामजी के चित्र भी बनाए आईये जानते है इनके बारें में….

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस बैतूल : भगवान और भक्त के बीच कोई नही सिर्फ प्रेम स्नेह होता है। भगवान की भक्ति लगन में भक्त अपने प्रभु को रिझाने के लिए तमाम तरह के उपाय करते है। ऐसा ही कुछ जिले के ग्राम देवगांव निवासी रामभक्त केदार पटेल ने किया। श्री पटेल ने पहले सीताराम शब्द से पूरी रामायण के एक एक शब्द लिख दिए हैं।सीताराम शब्दो से उन्होने पूरी चैपाई और दोहों को लिखा। बताया जा रहा है कि इस पूरे कार्य में उन्हे  छह वर्ष का समय लगा। उन्होने लेखन के साथ ही श्री राम हनुमान के कई चित्र भी सीताराम लिखकर बनाए हैं। उनकी इस अनूठी राम भक्ति से वे गांव ही नही जिले में भी रामभक्त के रूप में पहचाने जाते हैं। 22 जनवरी को राममंदिर का उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है ऐसे में लोग केदार पटेल को भी याद कर रहे है।केदार पटेल के अनुसार वह पेंसिल से पहले चौपाई डबल लाइन में लिखते थे और बाद में पेन से सीता-राम-सीता-राम लिखकर चौपाई पूर्ण कर देते थे। इस तरह से पूरी रामायण लिख दी। पेशे से किसान केदार पटेल के द्वारा वर्ष 1997 से करोड़ों बार सीताराम नाम लिखने के साथ ही कई सुंदर चित्र भी बनाए हैं। उनके घर के हर कोने पर रामायण की चौपाइयां लिखी हैं।