jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

Aurangabad News: कार पार्किंग में विवाद में बुर्जुग को गोली मारी, ग्रामीणों 3 कार सवार को पीट पीट कर मार डाला, 4 की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 औरंगाबाद : कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद अंततः बहुत ही भयानक रहा जिसमे 4 लोगो की दर्दनाक मौत हुई। घटना बिहार के औरंगाबाद की हैं | नबीनगर थाना क्षेत्र में तेतरिया मोड़ पर एक दुकान के सामने झारखंड से आए चार युवको ने कार को खड़ी की तो इस पर वहां बुजुर्ग रामशरण चौहान ने उन्हें मना किया। इसके बाद विवाद बढ़ने लगा। कार खड़ी करने को लेकर हुए इस विवाद में कार सवार एक युवक ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी इसमें बुर्जुग की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोग आक्रोशित हो गए और युवको को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की अंततः नाराज ग्रामीणों ने कार सवारों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक बुजुर्ग की पहचान महुअरी गांव निवासी रामशरण चौहान के रूप में की गई है। तीन अपराधियों और एक घायल की अभी पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी इतनी है कि मृतक कार सवार झारखंड के रहने वाले थे। इस पूरी घटना में 4 लोगो की मौत और 2 लोग घायल हुए है। इधर मामले की गंभीरता को समझते हुए जिले की एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने भी घटना स्थल का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।