jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

SEX Demand In Bhopal: जॉब के बदले सेक्स की डिमांड करने वाले अधिकारी पर CM Mohan Yadav ने कसा शिंकजा, सेवा से किया बर्खास्त

भोपाल : मध्यप्रदेश शासन में सेवा देने वाले एक अधिकारी की शर्मनाक हरकत से हड़कंप मच गया। जैसे ही उक्त अधिकारी के कृत्य की खबर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव को लगी। उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करवा दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दे दिए।

क्या है पूरा मामला –

- Install Android App -

ग्वालियर में छात्राओं से नौकरी के नाम पर सेक्स डिमांड करने वाले अधिकारी पर गाज गिर गई।
मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक ने संविदा पर नियुक्त संजीव कुमार को प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी निगम मुख्यालय भोपाल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। अधिकारी की शर्मनाक हरकत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- घोर निंदनीय और अमर्यादित कृत्य करने वाले बीज निगम के प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं हैं। ऐसा हीन कार्य करने वाले किसी भी शख्स को शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ग्वालियर में छात्राओं से नौकरी के नाम पर सेक्स डिमांड करने का मामला सामने आने के बाद अफसर संग कुमार के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया था। बीज नि महाप्रबंधक ने आरोपी प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार को शोकाज़ नोटिस जारी कर दिया था।

वहीं मध्यप्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल ने आरोपी अधिकारी को बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे। बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल के निर्देश के बाद विभाग ने अधिकारी को 72 घंटे के अंदर बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। भोपाल से आए बीज निगम के अफसर संजीव ने इंटरव्यू के बाद छात्राओं से सेक्स डिमांड की थी। अधिकारी ने छात्राओं के मोबाइल नंबर पर मेसेज भी किया था। जिसके कुछ छात्राओं ने स्क्रीन शार्ट भी निकाल लिए थे।