jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

Kheti Badi: गेहूं फसल पर कीट की मार, किसानों का हाल बेहाल, किसान हाथो में गेहूं की बालियां लेकर पहुंचे जनसुनवाई।

खंडवा : जिले के मेहनतकश किसानों को प्राकृतिक आपदा के साथ साथ कीट पतंगों का भी प्रकोप झेलनी पड़ रही है। मेहनत और लागत के हिसाब से उन्‍हें नहीं मिलता फसल का उचित मूल्य खेती उनके लिए अब घाटे का सौदा बनते जा रहा है। आज जनसुनवाई में जमाली कला के किसान अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे किसानों ने बताया कि पहले सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई मुआवजा नहीं मिल पाया और अब गेहूं की फसल पर रोग लग गया है जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी है देखने की लेकिन वह अधिकारी कागजों पर ही अपनी योजना दिखा देते हैं फसलों के बचाव के लिए उनके द्वारा कोई भी दिशा निर्देश नहीं दिए गए आज हमारे फैसले बर्बाद होने की कगार पर है, हमारे द्वारा बैंकों से लोन लेकर खेती किसानी की जा रही है हम गरीब किसान जो दो एकड़ तीन एकड़ में फसल बोते हैं।

यदि वह फसल भी बर्बाद हो गई तो हमारा परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा –

किसान ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में काफी ज्यादा गेहूं की खेती हुई है। किसानों ने पूरे जोर-शोर से गेंहू की खेती की। पौधा भी बहुत अच्छा निकला, समय से खरपतवार और उर्वरक का प्रबंधन भी किया गया लेकिन कीट-व्याधि के अत्यधिक प्रकोप से फसल पूरी तरह से चौपट हो होती जा रही है। मौसम की मार भी फसल पर देखी जा रही है किसानों का कहना है कि अब तक सरसों के फसल में लाही कीट का प्रकोप होता था ।

- Install Android App -

लेकिन इस बार इसका प्रकोप गेहूं पर देखा जा रहा है।पौधों पर फफूंद के कारण गेहूं की बालियां सूखने का खतरा पैदा हो गया है।रोग के कारण गेहूं फसल की बालियां ऊपर से नीचे की ओर सूखने लगती हैं। इस वजह से दानों की ग्रोथ नहीं हो पाती और उत्पादन गिर जाता है।

खेतों का पटवारी सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए –

आज जनसुनवाई में ग्राम जामली कला के कृषक ब्लॉक पंधाना के ग्राम रामपुरा में निवासी करते है यह हमारे ग्राम में खराब मौसम के कारण रवि सीजन में गेंहु कि सभी प्रजाति में पाला पडने के कारण गेरूआ नामक बिमारी का प्रकोप बढ गया जिससे गेंहु की फसल नष्ट हो गयी है

विगत वर्ष खरीब फसल में सोयाबीन की फसल भी पुरी तरह नष्ट हो गयी था, अब गेंहु की फसल खराब होने से जीविका चलाना असंभव सा लग रहा है किसानो की पुरी आस अब संशासन व प्रशासन पर निर्भर है हम शासन से यह मांग करते है कि पटवारी को खेतो में भेजा जाए व खराब फसलो का सर्वे करवा कर उचित मुआवजा राशि व बीमा कंपनी से बीमा दिलवाने का आग्रह करते है। जिससे की किसानो को राहत मिले व जीविका चलाने मे सबल प्राप्त हो