jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक

Ram Mandir: भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति ने निकाली शोभायात्रा

अयोध्या  में  भगवान श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के अवसर पर नगर के खेडापति हनुमान मंदिर समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जो, खेडापति मंदिर से घंटाघर, चांडक चौराहरा, टांक चौराहा होते हुए वापस मंदिर पहुची। यात्रा में राम, लक्ष्मण, जानकी ओर हनुमान जी ओर वानर सेना की झांकी संजाई गई थी। भक्त हाथों में भगवा झंडे लिए हुए थे। जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। मोहल्ले के हेमंत मोराने ने बताया यात्रा मार्ग पर अनेकों जगह सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने अपने अपने मंच लगाकर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डीजे की धुन भजनों पर राम भक्त उत्साह के साथ नृत्य कर रहे थे। बडी संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी. जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। रात्रि में खेडापति हनुमान मंंदिर को भव्य सजाया गया तथा महाआरती की गई। तथा घरो घर दीप प्रज्वलित कर गलियों में रोशनी कर पटाखे जलाकर दीपावली मनाई। शोभायात्रा में बडी संख्या में महिलाएं ओर पुरूष शामिल थे।