jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

Seoni Malwa: बानापुरा कृषि उपज मंडी का ई-एप तैयार, अब आनलाइन होगा कारोबार, बड़े तौल कांटे के संचालक के मोबाइल में भी एप रहेगा, किसानों को उपज की भुगतान व्यवस्था भी एप से ही होगी।

के के यदुवंशी, सिवनी मालवा : बानापुरा कृषि उपज मंडी अब ऑनलाइन मंडी होगी अब किसानों को बहुत सी परेशानी से नहीं गुजरना पड़ेगा ऑनलाइन सुविधा से किसान सुविधा का लाभ ले सकेगा मतलब ई मंडी के नाम से जानी जाएगी। बानापुरा कृषि उपज मंडी सचिव राजेंद्र धनोरिया ने बताया कि व्यापारी, किसान, हम्मालों को कागजी कार्यों से छुटकारा मिल जाएगा। किसान के उपज से भरे वाहन के मंडी गेट से प्रवेश से लेकर नीलामी तक एप के माध्यम काम होगा। उपज की भुगतान व्यवस्था भी एप से ही होगी।

माना जा रहा है कि इस नवाचार से मंडी संचालन व्यवस्था में काफी सुधार होगा, बेनामी व्यापार पर रोक लगेगी। मंडी संचालन की वर्तमान व्यवस्था कागजों पर चल रही है, जिसमें काफी समय लगता है। इसको गतिमान करने के लिए मंडी को एप के माध्यम से संचालित करने की तैयारी हो गई है। मंडी सचिव राजेंद्र धनोरिया ने बताया कि सरकार की मंशा अनुसार ए श्रेणी की मंडी में जल्द ही आनलाइन ई मंडी व्यवस्था लागू की जा रही है।

इसके तहत कागजी काम काफी कम हो जाएगा। सिस्टम के अनुसार मंडी का एप तैयार हो गया है, कृषि उपज मंडी में अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों के एंड्राइड मोबाइल में लोड कर दिया जाएगा। इससे किसान अपनी प्रवेश पर्ची बना सकेगा, जिसका नंबर गेट का कर्मचारी अपने कंप्यूटर में फीड कर लेगा। नीलामी में नीलामकर्ता व अनुबंधकर्ता के पास पीओएस मशीन रहेगी। इसमें किसान की उपज के नीलामी भाव अंकित करेगा, जो किसान के एप में भी अंकित हो जाएगा। तौल कांटे के संचालक के मोबाइल में भी एप रहेगा। वह किसान की पर्ची के आधार पर तौल का वजन अंकित करेगा, जो किसान के एप में दिखाई देगा। जिस व्यापारी के यहां उपज बिकी है, उसके मोबाइल में भी मंडी का एप लोड रहेगा, जिसमें किसान का नाम, उपज का वजन, भाव, अमाउंट बिल के रूप में आ जाएगा। व्यापारी को उपज के कुल कीमत से तुलाई कम कर अपने कम्प्यूटर से बिल निकालकर किसान को नकद भुगतान करना है।

- Install Android App -

इनका कहना –

बताया कि पीओएस मशीनें आ गई है उसके बाद व्यापारियों, नीलामकर्ता, अनुबंधकर्ता, तुलावटियों व इलेक्ट्रानिक बड़े तौल कांटों के संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि गेहूं के सीजन से ई-मंडी का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकें। बता दें मंडी का संचालन ई मंडी सिस्टम से ही हो रहा है।

राजेंद्र धनोरिया सचिव
कृषि उपज मंडी बानापुरा
सिवनी मालवा।