jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

Harda Big News: जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक विवाहिता ने आत्महत्या की

हरदा : गुरुवार को जिले में दो अलग अलग थाना क्षेत्र में एक युवक और एक विवाहित महिला ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार रहटगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने गुरुवार सुबह फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सिरकम्बा निवासी महिला सारिका राजपूत पति सुंदरलाल राजपूत ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सुबह सुबह की घटना बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतारकर शव पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला की तीन बेटियां भी है। पति सुंदरलाल किसी किसान के यहां ट्रेक्टर चलाने का काम करता है। इधर सूत्रों की माने तो बीती रात पति और पत्नी के बीच विवाद होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मृतिका की बेटियों और आसपास के लोगो के बयान ले रही है। गुरुवार दोपहर की टिमरनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मृतिका के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Install Android App -

वही दूसरी घटना में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव में रहने वाला योगेश पिता रामनिवास विश्नोई खमलाय नौकरी करता था। बुधवार रात को उसने जहरीली दवाई पीली थी।

गुरुवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो मालिक कमरे में पहुंचे, जहां वह बेसुध अवस्था में था। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बेटे की मौत की जानकारी लगने पर पिता की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान लिए हैं।