jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट

Timrani Big News: टिमरनी थाने के बाहर टेंट लगाकर बैठे राजपूत समाज के लोग, जब तक मांगे पूरी नही होगी, धरना जारी रहेगा

राजपूत समाज ने टीआई हटाओ आरोपियों पर धाराएं बढ़ाओ रखी मांग, दोपहर से बेठे है धरने पर लगाया टेंट –

हरदा/टिमरनी : टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम सन्यासा में 31, जनवरी 2023 को साढ़े 9 बजे खेत में पुरानी रंजिश को लेकर राजपूत समाज के एक युवक लोकेंद्र सुरमा और उसके आदिवासी मजदूर के साथ गांव के ही पांच से सात लोगो ने गंदी गंदी गालियां देकर लठ्ठ से मारपीट की उक्त मारपीट की घटना में टिमरनी थाने में दोनो पक्षों के ऊपर केस दर्ज किया था। इधर राजपूत समाज के युवक लोकेंद्र को गंभीर चोट आने कारण उसका लंबे समय इलाज चला। वही इस मारपीट की घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल युवक के परिजनो का आरोप था लोकेंद्र पर प्राण घातक हमला हुआ था। वही टिमरनी थाना प्रभारी ने राजनीतिक दबाव में केस में आरोपियों के खिलाफ धाराएं नही बढ़ाई। वही इसी मामले को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने आज दोपहर से ही टिमरनी थाने का घेराव राजपूत परिषद, करणी सेना, महाराणा सेना के संयुक्त तत्वाधान में बड़ी संख्या में समाज के लोगो ने एकत्रित होकर किया । देर रात तक धरना प्रदर्शन जारी है। समाज के लोगो ने थाने के बाहर टेंट लगाकर बैठे है। समाज के लोगो का कहना है की टीआई को तत्काल हटाया जाए। और आरोपियों पर धाराएं बढ़ाने की मांग रखी है। हालाकि दिन में पुलिस अधिकारियों से समाज के लोगो की चर्चा हुई लेकिन सहमति नहीं बन पाई। वही मामले को उग्र देखते बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। वही टिमरनी शहर का मुख्य मार्ग जाम होने से लोगो को भी बहुत परेशानी हुई। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था।

टिमरनी : युवक के साथ खेत में हुआ था खूनी संघर्ष, चार से पांच युवकों ने दिया था मारपीट की घटना को अंजाम, करणी सेना एवं राजपूत परिषद करेगी 2 फरवरी को थाने का घेराव

- Install Android App -

________________________________

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढने के लिए क्लिक करे ) –