jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Harda/khirkiya: वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चोरी का सामान, पिकअप वाहन जब्त, नही थे गाड़ी के दस्तावेज, ड्राइवर पर बनाया केस

हरदा : पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन, एडिशनल एसपी आर. डी. प्रजापति, , एडिशनल एसपी श्रीमती राजेश्वरी महोबिया एवं अनुविभागीय अधिकारी राबर्ट गिरवाल के निर्देशन में पुलिस टीम छीपाबड द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चोरी का माल परिवहन कर ले जा रहे हरदा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया।

- Install Android App -

पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की –
दिनांक 31/01/24 को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस स्टाफ छीपाबड द्वारा खण्डवा की ओर से एक पिकअप वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। जो पिकअप वाहन में बैठे कुछ लोग गाडी से कूद कर भागने लगे। चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश पिता भगवान दास भाटी जाति माली उम्र 42 साल निवासी वार्ड क्रमांक 21 हरदा का होना बताया उक्त सफेद रंग की महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-13-ZE-7574 को चेक किया जिसमे पीछे एक मोटर सायकल काले रंग की, लोहे की जाली, लोहे के चके, लोहे की ब्रेच दो नग, पानी का इंजन लोहे की टामी एक पीली बोरी मे कुछ लोहे के कटींग हुए टुकडे मिले । पुलिस ने पिकअप चालक से उक्त माल के सबंध में जानकारी लेने पर एवं गाडी के कागजात के सबंध में पूछताछ करने पर वाहन चालक भागने की कोशिश करने लगा जिसे स्टाफ की मदद से पकडा पूछताछ पर पिकअप चालक द्वारा पिकअप में रखे सामान के सबंध में कोई सतुष्टिजनक जबाब नही दिया एवं पिकअप वाहन व माल के संबंध में कोई कागजात होना नही पाया जाने से उक्त माल चोरी का होने के संदेह होने से वाहन एंव माल को धारा 41(1-4) जा. फौ धारा 379 भादवि मे विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। एंव आरोपी मुकेश पिता भगवान दास भाटी से पूछताछ कर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को आज दिनांक 01/02/24 को माननीय न्यायालय पेश किया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी छीपाबड निरीक्षक निकिता विल्सन, उनि संतोष श्रीवास्तव, सउनि सजंय शर्मा, आर. रविन्द्र गोयल शामिल थे।

ज्ञात हो की उक्त आरोपी अकेला चोरी की वारदात को अंजाम नही दे सकता।जनचर्चा यह रही की इतनी सारा कृषि सामान अकेला ड्राइवर चुरा कर ला नही सकता पुलिस को इस चोरी के मामले में खोजबीन कर अन्य आरोपियों की तलाश भी करना चाहिए था। ताकि गिरोह का पर्दाफाश हो सके। क्योंकि हरदा जिले में कई किसानो के यहां चोरी की बड़ी वारदात पूर्व में हो चुकी जिनका आज तक पता नहीं चला।