jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

MP BIG News: बुजुर्ग मरू बाई ज़िंदा जली हुई मौत, नशेड़ी बेटे पर आशंका, आए दिन करता था मां से झगड़ा

खंडवा : खंडवा शहर के एक वार्ड में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक वृद्ध महिला कि अपने मकान में ही जलने से मौत हो गई। घटना बीती रात तीन बजे की बताई जा रही है | इस बूढ़ी महिला को जिंदा जलाने की आशंका उसके नशेड़ी बेटे राकेश के ऊपर जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार खंडवा नगर के पदम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटा आवार क्षेत्र के पास बने शिव मंदिर के करीब एक मकान में रात करीब 3 बजे एक वृद्ध महिला की जलने से मौत हो गई। आसपास रहने वाले लोगो को जब आग की खबर लगी तो वो मौके पर पहुंचे। जहा आग की लपेटे दिखाई दी। वही बुजुर्ग महिला और पलंग भी पूरी तरह जल गया। वहीं राकेश नशे का आदी था और अक्सर इसी के चलते अपनी मां से झगड़ता रहता था। आसपास के रहवासियों के अनुसार घटना के समय राकेश वहां मौजूद नहीं था। जिसे बाद में पुलिस ने शहर के बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पदम नगर थाना प्रभारी अशोक सिंह ने मिडिया को बताया कि छोटा आवार क्षेत्र में शिव मंदिर के पास आग लगने की सूचना मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची मरु बाई उम्र 65 वर्ष यह अपने बेटे राकेश के साथ उस घर में रहती थीं, उनकी आग लगने से मृत्यु हो चुकी थी । और राकेश मौके से गायब था। जिस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की और राकेश को बस स्टैंड क्षेत्र से पकड़ कर उससे पूछताछ की जा रही है।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –