jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

Bhopal big News: lokayukt police लोकायुक्त पुलिस ने एएसआई 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

भोपाल : लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने एक एएसआई संतोष कुमार दांगी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा दबोचा है।   एएसआई के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच की कार्रवाई की जा रही है। टीम का नेतृत्व डीएसपी संजय शुक्ला द्वारा किया गया। टीम में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, आरक्षक संदीप, अवध शामिल है।

क्या था पूरा मामला…

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को 8 फरवरी को हेमंत कुमार ने आवेदन दिया था। इसमें शिकायत की थी कि एएसआई संतोष दांगी उसके खिलाफ झूठी शिकायत की जांच करने को लेकर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

हेमंत ने शिकायत आवेदन में बताया की वो बैकिंग कियोस्क संचालित करता था। जिसे उसने जून 2023 में बंद कर दिया। अभी किसी जगदीश शर्मा नाम के व्यक्ति ने उसकी छोला थाने में शिकायत की। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसे 29 हजार रुपए बैंक में जमा करने के लिए थे, लेकिन वह रुपए बैंक में जमा नहीं किए गए। हेमंत ने अपने आवेदन में बताया कि जगदीश शर्मा की तरफ से शिकायत में प्रमाण के तौर पर लगाई गई रशीद भी सील और हस्ताक्षर फर्जी है। इस मामले की जांच एएसआई संतोष दांगी कर रहे हैं।

हेमंत कुमार ने आवेदन में बताया कि संतोष कुमार दांगी जांच को दबाने के लिए उससे 50 हजार रुपए की मांग कर रहे है।
शिकायत सत्यापित होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की कार्रवाई की।