jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

तीन हजार रूपये के लिए परिचित ने की हत्या! सोते समय सर पर पत्थर मारा हुई मौत आरोपी को किया गिरफ्तार   

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर नंदलालपुरा में रविवार सुबह-सुबह खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।लोगो ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर जांच की आस पास के सीसी टीवी फुटेज देखे जिसमे घटना का खुलासा हुआ।

सर पर पत्थर मार की हत्या

एमजी रोड़ पुलिस के मुताबिक शव पूर्व पार्षद नंदू पांचाल की दुकान के सामने मिला है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नारायण पुत्र हीरालाल पांचाल के रुप में हुई है। उसकी सिर पर पत्थर मार कर हत्या की गई है। शव के समीप ही खून से सना हुआ पत्थर पड़ा हुआ था।

- Install Android App -

सीसी टीवी मे दिखा ह्त्यारा

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाले, तो नारायण का परिचित नजर आया। उसने सोते समय नारायण पर पत्थर से हमला किया था। टीआइ विजयसिंह सिसोदिया के मुताबिक मृतक नारायण सूर्या काम्पलेक्स (नंदलालपुरा) में मसाला व्यवसायी ज्ञानचंद की दुकान पर काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। अकेला नारायण इधर-उधर सो जाता था।

3 हजार रूपये के लिए की हत्या

नारायण को शनिवार को ही उसको मजदूरी के रुपये मिलते थे। आरोपी को इस बात की जानकारी थी। रात में जैसे ही नारायण सोया आरोपी ने भारी पत्थर उठा कर मारा। एक बार में नारायण बेहोश हो गया। आरोपी ने उसके पास से 3 हजार रुपये निकाले और फरार हो गया। दोपहर को पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।