jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Mandsour News : भाजपा ने बंशीलाल गुर्जर को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

बंशीलाल गुर्जर ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदों पर निभाई जिम्मेदारी –

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस मंदसौर : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर अब भाजपा  अपने क्षेत्रों में समाजिक समीकरण साधने मेे लगी है। इस बार राज्यसभा उम्मीदवार पिछड़ा वर्ग से लिया है। मंदसौर जिले के बंशीलाल गुर्जर को राज्यसभा उम्मीदवार  बनाया गया है। इससे पूर्व भी उनका नाम लिया गया था मगर ऐन वक्त में अन्य किसी का नाम बदल दिया गया था|  जिले के लालघाटी के मूल निवासी बंसीलाल गुर्जर को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हुडको डायरेक्टर हैं। श्री गुर्जर भाजपा में विभिन्न पदों पर काम कर भाजपा के जिलाध्यक्ष से लेकर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाला हैं। जब जब उन्हे पार्टी ने उन्हे मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में लगातार चुनाव से लेकर संगठन के कार्यों में लगे रहते हैं। भाजपा ने इस बार बंशीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। गुर्जर मंदसौर मंडी अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी पत्नी रमादेवी गुर्जर मंडी अध्यक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष रही है और अभी नगर पालिका अध्यक्ष हैं।